राष्ट्रीय · पृष्ठ 1
खराब मौसम बना बाधा, बंगाल के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग
पायलट ने एहतियात के तौर पर खुले मैदान में उतरने का निर्णय लिया
खराब मौसम के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दमदम से हेलीकॉप्टर से केशपुर जा रहे थे, लेकिन पायलट ने एहतियात के तौर पर कोलाघाट के एक खुले मैदान में उतरने का निर्णय किया।
मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने केशपुर जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि बाद में वे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर पहुंचे।
पश्चिम बंगालहेलीकॉप्टर
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 1)