लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ प्रादेशिक चित्रकूट में शिक्षणेत्तर संघ ने मनाया शिक्षण…
प्रादेशिक · पृष्ठ 7

चित्रकूट में शिक्षणेत्तर संघ ने मनाया शिक्षणेत्तर क्रांति दिवस

कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत 11 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

चित्रकूट में शिक्षणेत्तर संघ ने मनाया शिक्षणेत्तर क्रांति दिवस
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में वृक्षारोपण करते संघ के पदाधिकारी।

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में बैठक कर शिक्षणेत्तर क्रांति दिवस मनाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया तथा संगठन की मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

बैठक में 9 अगस्त 2016 को लखनऊ में हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आंदोलन को याद करते हुए संघर्षरत साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मंत्री गंगा प्रसाद ने बताया कि दो ज्ञापन सौंपे गए।

इनमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा में शामिल करने, योग्यताधारी कर्मचारियों की पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने सहित 11 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

चित्रकूटशिक्षाकर्मचारी
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 7)
व्हाट्सएप