प्रादेशिक · पृष्ठ 3
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर प्रतिबंध
12 से 15 अगस्त तक प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल हैंडलिंग बंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों — नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला — पर 12 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक सभी प्रकार के पार्सल की हैंडलिंग एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह प्रतिबंध पार्सल की बुकिंग एवं हैंडलिंग के साथ-साथ लगेज एसएलआर, वीपी एवं डिमांड वीपी की गतिविधियों पर भी लागू रहेगा।
उक्त अवधि में इन स्टेशनों के गुड्स शेड एवं प्लेटफॉर्म पर पार्सल पैकेज से भेजे जाने वाले सामान की बुकिंग नहीं की जाएगी।
रेलवेदिल्लीसुरक्षा
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 3)