लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ प्रादेशिक हर घर तिरंगा यात्रा रैली में गूंजा राष्ट्रभक…
प्रादेशिक · पृष्ठ 5

हर घर तिरंगा यात्रा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों का संयुक्त आयोजन

हर घर तिरंगा यात्रा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्वयंसेवक।

गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के महिला परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: महिला परिसर सीताकुंड में समाप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों के स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, गौरव और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान नागरिकों में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सुल्तानपुरहर घर तिरंगाएनएसएस
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 5)
व्हाट्सएप