राजधानी · पृष्ठ 2
ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का भव्य शुभारंभ
कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरुरत : मंत्री ए के शर्मा
ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि कचरे को समस्या नहीं, बल्कि ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराता है। इन संसाधनों का समुचित उपयोग कर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और हरित निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सहित विभागीय अधिकारी तथा उद्यमी उपस्थित रहे।
ऊर्जाबायो एनर्जीग्रेटर नोएडानिवेश
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 2)