प्रादेशिक · पृष्ठ 7
किसानों व जनता की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र नियमित रूप से बनाए जाने और गांवों में सफाई की मांग
इटवा में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन टिकैत ने खंड विकास अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन टिकैत के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुनीफखान ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नियमित रूप से बनाए जाएं, क्योंकि ग्रामीणों को महीनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
साथ ही गांवों में नियमित साफ-सफाई कराने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर शफीक अहमद, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार एवं सन्तोष कुमार आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगरकिसान यूनियन
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 7)