लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ प्रादेशिक मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश पर…
प्रादेशिक · पृष्ठ 3

मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

निर्धारित तिथि से पूर्व ही विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2026-27 की बी एड एवं बी एड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

प्रवेश परीक्षा गत 7 अगस्त 2026 को प्रदेश के 10 जिलों में 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।

बी एड प्रवेश परीक्षा में मुजफ्फरनगर की कु. मेघा सिंह प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि बी एड स्पेशल एजुकेशन में मुजफ्फरनगर के अतुल कुमार ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए प्रवेश परीक्षा आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी एवं प्रयागराज में आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय शीघ्र ही प्रवेश हेतु काउंसलिंग की तिथि निर्धारित करेगा, जिसकी सूचना सफल अभ्यर्थियों को प्रेषित की जाएगी।

शिक्षाप्रयागराजपरीक्षा
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 3)
व्हाट्सएप