लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ› फिल्म जगत› रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ अ…
फिल्म जगत · पृष्ठ 8

रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ अजीब घटना, वीडियो देख भड़के लोग

एक महिला फैन ने अचानक किया किस, चौंक गईं अभिनेत्री

रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ अजीब घटना, वीडियो देख भड़के लोग
रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस निकिता रावल।

एक्ट्रेस निकिता रावल हाल ही में रेड कार्पेट पर एक घटना से हैरान रह गईं। एक महिला फैन उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर दिया, जिससे निकिता पूरी तरह चौंक गईं और असहज भी दिखीं।

निकिता के इस अजीब पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में निकिता एक इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती दिख रही हैं।

जब वह कैमरों के सामने पोज देने में व्यस्त थीं, तो उनकी एक महिला फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पास आई। इसके बाद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि किसी की सहमति के बिना इस तरह का व्यवहार गलत है और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।

बॉलीवुडनिकिता रावलसोशल मीडिया
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 8)
व्हाट्सएप