लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ राष्ट्रीय संसद में विपक्ष का हंगामा जारी…
राष्ट्रीय · पृष्ठ 1

संसद में विपक्ष का हंगामा जारी

खड़गे बोले — हमारी मांग नहीं बदली, सरकार को सदन में देना होगा जवाब

संसद में विपक्ष का हंगामा जारी
संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे। साथ में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश।

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष अपनी मांगों पर कायम है और इसमें कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी को लेकर सरकार से सदन में जवाब देने की मांग की।

खड़गे ने कहा, ‘हम अपना रुख नहीं बदल रहे हैं। शुरू से लेकर अब तक हमारी मांग वही रही है। हमारे तीन मुद्दे हैं।’ छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यह कार्रवाई किसके आदेश पर हुई और पूरी घटना कैसे हुई। खड़गे के मुताबिक, घटना को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक बयान देने को तैयार नहीं है।

खड़गे के मुताबिक, घटना को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक बयान देने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि गृह मंत्री सदन में आकर चंदा घोटाले और छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों पर जवाब दें। खेड़ा ने कहा कि विपक्ष पिछले 17–18 दिनों से लगातार इन मुद्दों को उठा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सदन में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए और सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया। तिवारी ने कील लगी लाठियों के इस्तेमाल और छर्रे (पैलेट) चलाने की मंजूरी के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ ऐसी ताकत का इस्तेमाल किया गया, जैसे वे आतंकवादी हों।

संसदकांग्रेसखड़गेविपक्ष
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 1)
व्हाट्सएप