लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ प्रादेशिक सत्ता के गलियारे में ‘माला’ से मचा सियासी बव…
प्रादेशिक · पृष्ठ 6

सत्ता के गलियारे में ‘माला’ से मचा सियासी बवाल

पहले वीडियो, अब माला वाली तस्वीर — लगातार वायरल हो रहे फोटो-वीडियो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

सत्ता के गलियारे में ‘माला’ से मचा सियासी बवाल
चेयरपर्सन की जीत के जश्न में पूर्व चेयरमैन का स्वागत करते नामित सभासद।

शमसाबाद नगर की सियासत में इन दिनों कुछ तस्वीरों ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। चेयरपर्सन जोया फारुखी की जीत के जश्न के दौरान पूर्व चेयरमैन नदीम फारुखी के स्वागत का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्वीर में वर्तमान नामित सभासद जितेन्द्र शाक्य पूर्व चेयरमैन नदीम फारुखी के साथ कंधे से कंधा मिलाए नजर आ रहे हैं और उनके गले में भारी-भरकम माला दिखाई दे रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

खास बात यह है कि जितेन्द्र शाक्य की ओर से पूर्व में सपा से किसी प्रकार के संबंध से इनकार किए जाने की चर्चाएं रही हैं। ऐसे में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के साथ सामने आई तस्वीर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इससे पहले भी नदीम फारुखी के साथ जितेन्द्र शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सवाल उठाए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

शमसाबादराजनीतिनगर पालिका
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 6)
व्हाट्सएप