राजधानी · पृष्ठ 1
एसडीएम कार्यालय में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड और फाइलें जलकर खाक
दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
करनाल के लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी दीपक ने बताया कि डीसी कार्यालय से एसडीएम कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि कार्यालय के अंदर रखे दस्तावेज और फाइलें जल गई हैं। इसके अलावा एसी, पंखे और कूलर समेत अन्य सामान भी आग की चपेट में आया है। आग से हुए नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
करनालआगप्रशासन
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 1)