लखनऊ, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 RNI No. UPHIN/2013/59333  ·  वर्ष 13 · अंक 37
राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
वर्ष 13  ·  अंक 37  ·  पृष्ठ 8
मूल्य ₹4
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
RNI UPHIN/2013/59333
ताज़ा खबर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनडीए सांसदों ने लहराया तिरंगा'वंदे मातरम् बिल' को महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरीसंसद में विपक्ष का हंगामा जारी — खड़गे बोले, हमारी मांग नहीं बदलीमहाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौततेंदुए का शावक दिखा तो मची भगदड़, खेतों में पहराग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ64वीं मंडलीय पेंशन अदालत संपन्न, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
मुख्य पृष्ठ प्रादेशिक सिंचाई बंधुओं की बैठक में किसानों ने उठाईं स…
प्रादेशिक · पृष्ठ 7

सिंचाई बंधुओं की बैठक में किसानों ने उठाईं समस्याएं, निस्तारण की मांग

नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त माइनरों की मरम्मत कराने की मांग

शहर के जालौन रोड स्थित नहर निरीक्षण भवन के सभागार में सिंचाई बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर सिंचाई से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान किसानों ने नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता, नहरों की साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त नहर एवं माइनरों की मरम्मत सहित सिंचाई व्यवस्था से संबंधित कई मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

किसानों का कहना था कि समय पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें फसलों की सिंचाई में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों और माइनरों की नियमित सफाई एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके और किसानों को निजी साधनों पर निर्भर न रहना पड़े।

बैठक में अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

जालौनकिसानसिंचाई
इस खबर को ई-पेपर में देखें (पृष्ठ 7)
व्हाट्सएप